नावानगर: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी को नावानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
किशोरी से छेड़खानी का आरोपी को नावानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष डॉ नंदू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व पीड़ित किशोरी के कोचिंग जाने के क्रम में युवक द्वारा रास्ते में उससे छेड़खानी एवं विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसपर किशोरी ने नामजद युवक पर एफआईआर दर्ज कराया था।