कुलपहाड़: जैतपुर ब्लाक के तीन पावर हाउस से जुड़े 19 फीडर बंद होने से लगभग 87 गांवों की बिजली गुल
जैतपुर ब्लाक क्षेत्र के तीन पावर हाउस से जुड़े 19 फीडर की लाइन बन्द होने से लगभग 87 गांव की बिजली गुल हो गई है। जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर बने हुए हैं। 10 घंटे बीत जाने के बाद भी लाइन चालू नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।