समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1848,
दिनांक:- 09/11/2026,
==================
मीरगंज नगर पंचायत में छठ घाटों का निरीक्षण: माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश:
आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को माननीय मंत्री, भवन निर्माण विभाग द्वारा नगर पंचायत मीरगंज के अंतर्गत आने वाले प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
माननीय मंत्री महोदया द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया:
* लिबरी पुल छठ घाट
* मीरगंज पावरग्रिड दुर्गा मंदिर छठ घाट
* कालिकुड पोखर छठ घाट
* नगर कार्यालय प्रांगण स्थित छठ घाट
निरीक्षण के दौरान माननीया मंत्री ने घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया:
* साफ-सफाई: घाटों के आसपास और पहुंच पथ पर विशेष साफ-सफाई
* सुरक्षा एवं बैरीकेडिंग: गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर मजबूत बैरीकेडिंग करना ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
*चेंजिंग रूम-महिला व्रतियों और श्रद्धालुओं के वस्त्र बदलने के लिए सुरक्षित और सुविधामय चेंजिंग रूम का निर्माण।
* रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था: पर्व के दौरान संध्या और सुबह के अर्घ्य के समय घाटों पर पर्याप्त विद्युत रोशनी (फ्लड लाइट आदि) की मुकम्मल व्यवस्था।
इस निरीक्षण के अवसर पर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और जन प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) धमदाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मीरगंज, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (BDO) धमदाहा, अंचलाधिकारी (CO) धमदाहा, कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) मनरेगा, थानाध्यक्ष मीरगंज तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य जन प्रतिनिधि शामिल थे।
माननीय मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर समय सीमा के भीतर सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।
Purnia, Bihar | Nov 10, 2026