समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1836,
दिनांक:- 09/11/2026,
==================
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.11.2026 को अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री बीरेन्द्र कुमार एवं अनूप कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा थाना भवानीपुर अंतर्गत कोरिया टोला एवं बभनचक्क संथाली टोला में ड्रोन के माध्यम से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बरामद अवैध चुलाई शराब एवं जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 9, 2026