समाहरणालय पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1844
दिनांक:-09 नवंबर 2026,
====================
*कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के सफल संचालन में उत्कृष्ट योगदान हेतु पदाधिकारी सम्मानित*
सोमवार को बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत 06-कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त निर्वाचन में आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया निर्वाची पदाधिकारी (RO) के रूप में तथा पूर्णिया सहित अन्य 13 जिलों के जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी (ARO) के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
निर्वाचन कार्य के सफल संचालन में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
उनके समन्वित प्रयास, कुशल प्रबंधन एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान निर्वाचन कार्य में उनकी प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट योगदान के प्रति प्रशंसा का प्रतीक है। इसी क्रम में आज जिला स्थित महानंदा सभागार में सभी वरीय पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र०से) द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
#CMSamrat
#pmmodi
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 9, 2026