समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1842,
दिनांक:- 09/11/2026,
==================
छठ घाटों का कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश।
आज दिनांक 09.11.2026 को नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या 02 स्थित काली पोखर छठ घाट, कारी कोसी नदी के दक्षिणी छठ घाट (वार्ड संख्या 25) तथा महावीर चौक छठ घाट की तैयारियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को छठ घाटों पर साफ-सफाई कार्य में और तेजी लाने, घाटों को सीढ़ीनुमा आकार देने, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से समुचित बैरिकेडिंग कराने तथा आवश्यकतानुसार रैंप का निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त नदियों एवं घाटों से गाद, जलकुंभी तथा अन्य अवांछित सामग्री निकालने के कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में छठ पूजा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिलाधिकारी, पूर्णिया द्वारा छठ पर्व की तैयारियों के संबंध में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः एवं सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, उप मुख्य पार्षद श्री सुभाष कुमार साहा, श्री हसमत राही (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 13), श्री गौरव कुमार (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री मो. इफ्तखार (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 02), श्री अब्दुल लतीफ (कनीय अभियंता), श्री रवि कुमार (सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी), श्री रमाशंकर सिंह (स्वच्छता निरीक्षक) एवं स्वच्छता साथी श्री अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 9, 2026