कोईलवर: कोइलवर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर हुई मौत, 21 घंटे बाद भी नहीं हुई मृतक की पहचान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर कोईलवर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाले अज्ञात युवक की पहचान हादसे के 21 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। गुरुवार की सुबह पटना से आरा की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से युवक पोल संख्या 579/21-23 के बीच अचानक नीचे गिर गया था। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे तक भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी