पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड के खड़गपुर गांव, इमली टोला में मुखिया काजल कुमारी ने मां लक्ष्मी के पट का उद्घाटन किया
Pipra, Palamu | Nov 7, 2026 हरिहरगंज प्रखंड के खड़गपुर गांव स्थित इमली टोला के लक्ष्मी स्थान पर नवयुवक संघ समिति के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर शनिवार के शाम 5:00 बजे मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई।विधिवत पूजा के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा पट का मुखिया काजल कुमारी ने अनावरण किया, तथा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया।पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडे।