सवायजपुर: पाली में हुए युवराज हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी कामरान और दो पुलिसकर्मी हुए घायल
पाली कस्बे में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक किशोर को गोली मार दी गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के ताऊ की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की गई थी। शुक्रवार रात को पुलिस की संयुक्त टीम की मामले के एक अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में अभियुक्त को टांग में गोली लगी है।