सवायजपुर: सवायजपुर क्षेत्र में एक घर से दूसरे घर जा रहे अधेड़ की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत
सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक घर से दूसरे घर जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।