डुंडा: देवीधार-धनारी मोटर मार्ग पर उदालका बैंड के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर सवार पति-पत्नी को रौंदा, पति की हुई मौत
सोमवार को चार बजे देवीधार-धनारी मोटर मार्ग पर उदालका बैंड के पास एक तेज रफ्तार के वाहन ने स्कूटर सवार पति-पत्नी बूरी तरह से रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद भट्ट की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी माला देवी गंभीर रुप से घायल है। स्थानीय लोगों ने माला देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।