बारा, प्रयागराज। नीबी लोहगरा स्थित दीपा मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को वार्षिक समारोह ’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक कामता राम पाल शामिल हुए। आईटीआई सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल भी मौजूद रहे।
समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबिका पांडेय, उप निदेशक राकेश पाल और निदेशक हिमांशु पाल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।