264 बारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शिवसागर भारती ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर दिया प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश
बारा, प्रयागराज। 264 बारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शिवसागर भारती ने धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आपसी सौहार्द और एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
शिवसागर भारती ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा बारा विधानसभा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली का दीपक हमेशा जलता रहे।
समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द