डुमरियागंज: डुमरियागंज के खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सखी समूह की बैठक ब्लाक परिसर में हुई
खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज कार्तिकेय मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त स्वास्थ्य सखी समूह की एक आवश्यक बैठक ब्लाक परिसर में कराई गई जिसमें सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया गया और प्रत्येक बुधवार शनिवार में होने वाले ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस टीकाकरण कार्यक्रम मैं एएनएम का सहयोग करने का निर्देश दिया गया