डुमरियागंज: तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने वार्ड नंबर 11 श्रुति कीर्ति नगर पंचायत भारत भारी में हटवाया अतिक्रमण
उप जिलाधिकारी डुमरियागंज के निर्देश के क्रम में तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राजस्व टीम द्वारा नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर 11 श्रुति कीर्ति नगर ग्राम करौता की गाटा संख्या 110 से ग्राम वासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य राजस्व कर्मी नगर पंचायत की टीम व पुलिस बल मौजूद रही।