पन्ना: ग्राम पंचायत देवगांव में भ्रष्टाचार की शिकायत, पंचों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
Panna, Panna | Nov 14, 2024 पन्ना जिले की ग्राम पंचायत देवगांव में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने और शासकीय राशि का गबन करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं में वार्ड क्रमांक 5 के पंच धर्मेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड क्रमांक 2 के पंच राजेंद्र कोरी, और अन्य जागरूक ग्रामीण शामिल हैं।