पन्ना: जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 नवंबर को पन्ना के टाउन हॉल में होगा आयोजित
Panna, Panna | Nov 14, 2024 जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने गुरुवार की रात्रि 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय महानायक भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती इस वर्ष भी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे से स्थानीय टाउन हॉल पन्ना में जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों की उपस्थिति में होगा।