पन्ना: पन्ना नगर पालिका में लापरवाही पर कार्रवाई, कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, शाखा प्रभारी की वेतन वृद्धि रोकी
Panna, Panna | Nov 14, 2024 पन्ना नगर पालिका में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शशि कपूर गढ़पाले ने कंप्यूटर ऑपरेटर रज्जन पटेल की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है और श्रम शाखा प्रभारी बृजेंद्र यादव की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है।