पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में गुस्साए हाथी ने महावत पर किया जानलेवा हमला, पैर में दांत घुसाया, जान बचाने में मचा हड़कंप
Panna, Panna | Nov 14, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक गुस्साए हाथी ने अपने महावत पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना पन्ना टाइगर रिजर्व के बड़गडी कैंप में हुई, जब हाथी पहलाद को गश्त के लिए ले जाया जा रहा था। हाथी ने अचानक आक्रामक होकर महावत राजू गोंड पर हमला किया और उसके पैर में अपने दांत घुसा दिए।