फरसगांव: बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय में चला गहन स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत फरसगांव द्वारा बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, सीएमओ मयंक बसंतवानी एवं वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता राव की उपस्थिति में सफाई कर्मचारियों ने अभियान के तहत गहन सफाई की।