मेदिनीनलगर सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता ने नशा उन्मूलन को लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम चियांकी स्थित राजकीय उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं को डायल 112, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।