मोदनगंज: भारतमाला सड़क परियोजना के समीप से पुलिस ने आधा लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जब्त की
ओकरी थाना के पुलिस ने आधा लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को जप्त कर थाना लाया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान भारतमाला सड़क परियोजना के समीप सुनसान जगह पर एक बाइक की तलाशी लिया तो बाइक से शराब बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते हैं शराब तस्कर भागने में कामयाब रहा।