पटना ग्रामीण: दीघा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी और छिनतई का एक आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में पटना पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी एवं छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर को दीघा थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की एक घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पास से 02 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया गया।