पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- CM के लिए कोई वैकेंसी नहीं, राहुल और तेजस्वी को देश-प्रदेश का ज्ञान नहीं
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो ललन सिंह ने कहा कि एनडीए में सीएम के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। वहीं मौके पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को लेकर ललन सिंह ने कहा की प्रदेश और देश का नेतृत्व वह लोग करना चाहते हैं जिन्हें ना तो प्रदेश का ज्ञान है और ना ही देश का ज्ञान है।