पटना ग्रामीण: दानापुर सीट जीतने के बाद राम कृपाल यादव ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, क्या बनेंगे डिप्टी CM?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दानापुर विधानसभा सीट से रामकृपाल यादव ने जीत हासिल की है। वहीं शनिवार को रामकृपाल यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता अपने परिवार को नहीं संभाल सकता वह बिहार को क्या संभालेगा।