पटना ग्रामीण: लालू परिवार में कलह के बीच राजद नेता जगदानंद सिंह राबड़ी आवास पहुंचे, कई दिनों बाद दिखे
लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से किनारा कर लिया है। वहीं लालू परिवार में चल रहे सियासी ड्रामा के बीच काफी समय बाद राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह नजर आए। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे जगदानंद सिंह राबड़ी आवास पहुंचे।