किशनगंज के रेल विकास को लेकर सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की बड़ी पहल
किशनगंज के माननीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने माननीय रेल मंत्री से मिलकर चार महत्वपूर्ण पत्र सौंपे और क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं यात्री समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
📌 प्रमुख मांगें—
🔹 बालुरघाट–सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में संशोधन एवं पोठिया स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव।
🔹 ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाकर 12–14 कोच करने की मांग।
🔹 किशनगंज एवं ठाकुरगंज स्टेशनों पर पर्याप्त CCTV कैमरे एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना।
🔹 अमृत भारत स्टेशन योजना के स्वीकृत कार्यों में तेजी लाना।
🔹 SK-313 एवं SK-314 रेलवे फाटक पर ROB निर्माण की प्रक्रिया तेज करना।
🔹 गलगलिया रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव तथा स्वीकृत टर्मिनल प्वाइंट एवं रेक प्वाइंट का निर्माण शीघ्र शुरू करना।
सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने कहा कि सीमांचल के लाखों यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
किशनगंज के विकास और जनता की सुविधा के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। 🚆✊
#DrMohammadJawed #Kishanganj #Railway #RailwayDevelopment #Seemanchal #KishanganjMP #IndianRailways