गुना नगर: अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ने गुना में 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
गुना में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ने 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष रमेश अहिरवार ने आरोप लगाया, वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों की मौलिक समस्याए, उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। मानसिक प्रताड़ना और विभागों में षडयंत्र पूर्वक आरक्षण समाप्त करने, पूर्व के ज्ञापनो पर सुनवाई न करने सहित 6 सूत्रीय मांगे शामिल है।