गुना नगर: पीपरोदा खुर्द के लोगों ने कैंट थाने में दिया ज्ञापन, अवैध शराब की बिक्री व टंकी के पास शराब पीने पर कार्रवाई की मांग की
गुना शहर से लगे पीपरोदा खुर्द में अवैध शराब बेचने वाले और पानी की टंकी के पास बैठकर शराब पीने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की है। 20 अप्रैल को महिला और पुरुष बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे, ज्ञापन देकर कहा, माहौल खराब हो रहा है, गली-गलौज रोज लड़ाई झगड़ा करते हैं। शराबियों का जमाबड़ा लगा रहता है। पानी की टंकी में शराब की बोतले और गंदगी डालते हैं।