गुना नगर: चौधरन कॉलोनी में कार से बैटरी जैक व अन्य सामान हुआ चोरी, CCTV फ़ुटेज आया सामने
गुना में कोतवाली थाना के चौधरन कॉलोनी में आशीर्वाद हॉस्पिटल के सामने रखी कार से बैटरी जैक और अन्य सामान चोरी हो गया। 20 अप्रैल को कार मलिक आशीष सोनी ने बताया, जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट की तो नही हुई, देखा तो सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी चेक करने पर 17 अप्रैल 2025 को एक शख्स कार से चोरी कर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है।