गुना नगर: मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन होगा, गुना में नेशनल कोऑर्डिनेटर ने की प्रेस वार्ता
मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन होंगे। 20 अप्रैल को गुना में यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर नरेंद्र शर्मा ने जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। कहा, संगठन ने IYC एप बनाया है 27 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन, 7 से 9 मई तक स्क्रुटनी, 11 मई तक प्रत्याशियों की घोषणा। इसके बाद 6 चरणों में डेढ़ महीने तक ब्लॉक से प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव होगा।