• प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
• विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सुविधा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कुल 583 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 190 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भावस्था के रूप में चिन्हित किया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर विशेष देखभाल एवं आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की व्यवस्था की गई। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर यह अभियान संचालित किया जाता है।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026