संविधान दिवस पर जिले के शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में हुआ उद्देशिका का सामूहिक वाचन
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों का पालन करने की शपथ ली।
इसी क्रम में जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को संविधान के आदर्शों का पालन करने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
2 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026