नवाबगंज: देवा थाना क्षेत्र में पिता ने बेटी के अपहरण का लगाया आरोप, पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद किया, आरोपी युवक हिरासत में
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र से खबर है। एक पिता ने आरोप लगाया कि बीती रात उनकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण किया गया। पिता का कहना है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है।