नवाबगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 दिसंबर को बाराबंकी के दौलतपुर गांव में कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचेंगे। वे विधानसभा जैदपुर स्थित दौलतपुर गांव में पद्मश्री रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित 'खेती की बात खेत पर' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 09 बजे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन पद्मश्री रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर किया जा रहा है।