गाज़ियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को लेकर नवयुग मार्केट स्थित जीडीए कार्यालय पर उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित भवनों के विकास कार्यों से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में योजना में आन्तरिक विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा, योजना के वाहय कार्यों, निजी विकासकर्ताओं द्वारा निर्मित ईडब्ल्यूएस व एलआईजी भवनों के निर्माण की समीक्षा हुई