गोगरी: दयालनगर बन्नी में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक किशोर की हुई मौत
Gogri, Khagaria | Oct 11, 2024 गोगरी प्रखंड में महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित दयाल नगर बन्नी में शुक्रवार को दिन में तीन बजे स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान दयाल नगर बन्नी के रहने वाले संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रोड पार करने के दौरान हादसा हुआ।