गोगरी: गोगरी का भव्य पूजा पंडाल लोगों को कर रहा है आकर्षित, चंद्रयान की तर्ज पर बनाया गया गेट
Gogri, Khagaria | Oct 11, 2024 गोगरी बाजार स्थित श्री श्री 108 बड़ी लाल दुर्गा मंदिर का भव्य पंडाल मेला आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहा है। दरअसल में गोगरी लाल दुर्गा मंदिर पूजा समिति द्वारा आकर्षक व चंद्रयान थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं मुख्य गेट पर चंद्रयान की तर्ज पर गेट का निर्माण किया है। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ देखी जा रही है।