नावानगर: नावानगर बाजार से अंग्रेजी एवं देशी महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दूसरा फरार
नावानगर बाजार से अंग्रेजी एवं देशी महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा कारोबारी पुलिस देख कर फरार हो गया। गिरफ्तार कारोबारी नावानगर गांव निवासी पंकज कुमार सिंह बताया जा रहा है। जिसके पास से तलाशी के दौरान 180 एमएल का 6 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक तथा दो लीटर देशी शराब बरामद हुआ है।