नावानगर: द एमिटी स्कूल सोनवर्षा में शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आरा के संस्थापक को दी गई श्रद्धांजलि
द एमिटी स्कूल में सोमवार को शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आरा के संस्थापक स्व0 हरेंद्र सिंह व स्वर्गीय शांति सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोग एवं विद्यालय के छात्रों ने उनके तैल्यचित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया।