नावानगर: सिकरौल के घुंसारी पुल के पास से 130 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बाइक जब्त
सिकरौल के घुंसारी पुल के पास से मंगलवार को 130 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उनकी बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर रोहतास जिला के सासाराम अंतर्गत करमडीहरा गांव निवासी सुमित कुमार व ऋतिक रोशन बताए जाते हैं। जो शराब की डिलीवरी करने जा रहे थे।