बिहार के मुजफ्फरपुर में महज 48 घंटे में ब्रह्मपुरा पुलिस ने किया छिनतई कांड का खुलासा, सोने की चेन पिघलाकर गोला बनाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार..
मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा छीनी गई सोने की चेन को पिघलाकर बनाए गए गोले के रूप में बरामद किया है।
कृष्णाटोली ब्रह्मस्थान के पास हुई थी.. ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत कृष्णाटोली ब्रह्मस्थान के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक महिला के गले से चेन छीन ली गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और अन्य आवश्यक छानबीन की।