एलएनटी महाविद्यालय में जैव विविधता संरक्षण पर व्याख्यान, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय (एलएनटी कॉलेज), मुजफ्फरपुर में मंगलवार को ‘पारिस्थितिकी संतुलन, जैव विविधता और मानव अस्तित्व की सुरक्षा का आधार’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पूर्व वैज्ञानिक एवं संयुक्त निदेशक डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि नदियों, वनों और आर्द्रभूमियों का संरक्षण मानव जीवन एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गंगा नदी और गांगेय डॉल्फिन का उदाहरण देते हुए वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा पर जोर दिया।