राहतगढ़: सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सरस्वती शिशु मंदिर ऐसा शिक्षण संस्थान है जहां बच्चों को सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक के मंत्र सिखाए जाते हैं जो बच्चों के जीवन में अनुशासन और संस्कार की नींव डालते हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं यह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम में कही ।