राहतगढ़: राहतगढ़ में आयोजित पार्षद क्रिकेट कप में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया पुरस्कार वितरण
राहतगढ़ में आयोजित पार्षद क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया तथा विजेता उपविजेता तथा टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम, जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं।