टीकमगढ़: संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय को किया सम्मानित
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को राजनीति आयोग द्वारा राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलो के कलेक्टर को सम्मानित किया। टीकमगढ़ से वर्तमान कलेक्टर और पूर्व कलेक्टर को गोल्डन मेडल से नवाजा गया।