कुलपहाड़: कुलपहाड़ में डीएपी खाद का संकट, सचिवों की हड़ताल से किसान बेहाल
रबी की बुवाई के पीक सीजन में किसान डीएपी खाद के लिए भटक रहे हैं। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के चलते खाद वितरण प्रभावित है, जिससे किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। खुले बाजार में खाद की सीमित उपलब्धता के बीच दुकानदारों पर ओवररेटिंग के आरोप लग रहे हैं। वहीं नकली खाद बेचने वालों के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है।