हरिद्वार: बैंक अकाउंट फ्रीज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडस्ट्री एरिया में आयकर विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज होने के बाद आज देशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडस्ट्री एरिया में आयकर विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर जबरन बैंक अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है और विपक्ष की आवाज को दबा रही है।