हरिद्वार: मोहल्ला मेहतान से वाद संख्या 298/17 के वारंटी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारंटी निलेश कुमार गुप्ता को ज्वालापुर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वारंटी निलेश कुमार गुप्ता ज्वालापुर कोतवाली के वाद संख्या 298/ 17 का आरोपी है और लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी किए लेकिन वारंटी लगातार ठिकाने बदल रहा था। p