हरिद्वार: पथरी स्थित श्री देव इंटर कॉलेज पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बोर्ड परीक्षार्थियों से की मुलाकात
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद शनिवार को पथरी स्थित श्री देव इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित हवन में आहुति देते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को मोबाईल से दूरी बनाकर अपना मन एकाग्रचित करना होगा और तनाव से भी दूरी बनानी होगी। उन्होंने कहा कि शारीरिक व्यायाम को भी समय देना होगा।